बारां 6 नवम्बर। बारां डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बेडमिंटन टूर्नामेंट 7 से 10 नवम्बर को बारां के खेल संकुल स्थित बेडमिंटन हॉल में आयोजित होंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार हावा ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए अब तक 40 से 50 प्रतिभागियों की प्रविष्टियां लॉक हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में चार प्रमुख श्रेणियों में अंडर.14ए अंडर.19ए सीनियर और महिला श्रेणी में मुकाबले होंगे। इन श्रेणियों में युवाओं से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक ने अपनी जगह पक्की कर ली है और वे गुरूवार से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए शाम 4 बजे तक बारां बैडमिंटन हॉल में ऑन.स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। इस हेतु इच्छुक खिलाड़ी दिव्यांश और अमन से संपर्क कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और यह टूर्नामेंट क्षेत्रीय स्तर पर बैडमिंटन को और अधिक लोकप्रिय बनाने का एक बेहतरीन अवसर है। टूर्नामेंट में प्रतिभागी न केवल अपनी खेलने की क्षमता को साबित करेंगेए बल्कि यह भी तय करेंगे कि कौन सी श्रेणी में जीतकर आगे बढ़ेंगे। सभी मैचों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद की जा रही है। ऑर्गेनाईजेशन कमेटी के दिनेश बंसल, राकेश पौराणिक, दिव्यांश, अमन व वंदन आदि पदाधिकारी व सदस्य प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




