[aioseo_breadcrumbs]

शिकायत के 10 दिन बाद भी नहीं हुई वनभूमि के अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही

खल्दी में 80 बीघा वन भूमि पर कब्जाकर काश्त करने का मामला
बारां। किशनगंज तहसील के नाहरगडढ़ रेंज के ग्राम खल्दी में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर एक सप्ताह पहले उप वन संरक्षक दिए गए ज्ञापन के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। अतिक्रमण के कारण ग्रामवासियों को मवेशी चराने का संकट खड़ा हो गया है।


खल्दी निवासी छोटूलाल पुत्र लक्ष्मीचंद सहित ग्रामवासियों ने ज्ञापन में बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने 70 से 80 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर काश्त प्रारंभ कर दी है। जब अतिक्रमण का विरोध किया तो अतिक्रमियों ने ग्रामवासियों को ही धमकाना शुरू कर दिया। उनके होंसले इतने बुलंद है कि वे गांव मंे यही कहते रहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

 

इस बारे में ग्रामववासियों द्वारा स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अतिक्रमियों के खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं 28 जुलाई को ग्रामवासियों ने बारां पहुंचकर डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।


ग्रामवासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर अतिक्रमियों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अन्ता एवं सीसवाली में की जन सुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बारां। अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने गुरुवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने

Live Cricket