[aioseo_breadcrumbs]

अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अन्ता एवं सीसवाली में की जन सुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बारां। अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने गुरुवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अन्ता शहर एवं सीसवाली कस्बे में जन सुनवाई आयोजित की। जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, किसान, महिलाएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।


अन्ता कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित गालव एवं सीसवाली नगर अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में आज अन्ता में कृष्णा मैरिज गार्डन तथा सीसवाली में कुम्हारों की कुटिया में जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

 

जन सुनवाई के दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, नाली, स्वच्छता, सिंचाई, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, चिकित्सा, शिक्षा तथा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक समस्याएं विधायक के समक्ष रखी गईं। विधायक प्रमोद जैन भाया ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन के कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो तथा पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

विधायक भाया ने कहा कि जनप्रतिनिधि का प्रथम दायित्व जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनके लिए महत्वपूर्ण है और हरसंभव प्रयास कर उनका निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया।

 

जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं तथा मौके पर ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई होने पर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की जन सुनवाई से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनके समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और तेज होती है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और जन समस्याओं के निराकरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अन्ता एवं सीसवाली में की जन सुनवाई, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बारां। अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने गुरुवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने

Live Cricket