गोदियापुरा में आयोजित संगीतमय भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव
बारां। शहर के समीपवर्ती ग्राम गोदियापुरा-दुर्जनपरा स्थित भगवान चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हो रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में पांचवें दिन गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की आदि जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
भागवत कथा के वर्णन में कथावाचक सुरेशानंद महाराज ने कृष्ण की बाललीलाआंे का रोचक वर्णन किया। माखन चोरी, कालियामर्दन, गोवर्धन पूजन व महारास के प्रसंग के दौरान गाए गए भजनों की धुन पर श्रद्धालू नृत्य करते हुए भावविभोर हो उठे।
महाराज सुरेशानंद ने प्रवचन में कहा कि कर्म अच्छे हो, तो फल भी अच्छे ही प्राप्त होते हैं। जैसा बीज बोवोगे, वैसा ही फल पाओगे। इसलिए हमें नेक व भलाई के कार्य करना चाहिए। सद्गति उसी को प्राप्त होती है, जो सदैव सद्कार्य करता है।
पुजारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म व बाल लीला की झांकी सजाई गई। इससे पूर्व हेमराज नागर, रामदयाल नागर ने व्यास पीठ का पूजन किया। वहीं महेश शर्मा व गोलू नागर ने आरती की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




