[aioseo_breadcrumbs]

बारां में डिस्ट्रिक्ट बेडमिंटन टूर्नामेंट 7 नवंबर से होंगे

बारां 28 अक्टूबर। बारां डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बेडमिंटन टूर्नामेंट 7 से 10 नवम्बर को बारां के खेल संकुल स्थित बेडमिंटन हॉल में आयोजित होंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमाल हावा ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। इसकी अंतिम तिथि 5 नवंबर है। बेडमिंटन प्रतियोगिता में महिला-पुरुष दोनों वर्ग भाग ले सकते हैं।

एसोसिएशन के दिनेश बंसल व राकेश पौराणिक ने बताया कि टूर्नामेंट 5 आयु वर्ग में होगा। जिसमें अंडर 14, अंडर 19, सीनियर 19 से 35, वेटरेंस 35 से 55 व वेटरेंस 55 प्लस की केटेग्री रखी गई है। प्रतियोगिता का पंजीकरण शुल्क सिंगल या एकल खिलाड़ी के लिए 150 एवं डबल के लिए 300 रूपये जमा कराने होंगे। जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह द्वारा प्रतियोगिता आयोजन को लेकर बेडमिंटन हॉल एवं अन्य सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket