बारां। बाबा ग्रुप बारां खिदमत ए खल्प की ओर से छठी शरीफ के मौके पर 22 जून को मांगरोल रोड बायपास के समीप स्थित पठान साहब की बावड़ी पर विशाल रक्तदान शिविर, भंडारा व महफिले शमा कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड आॅफ वक्फ्स के सदर इरफान अंसारी, दरगाह सदर शहजाद अली उर्फ शेरूभाई डीजे व इकबाल रीगल ने बताया कि हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक हजरत सय्यद पठान शाह की बावड़ी पर सोमवार को सुबह सुबह से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें शहीदे कर्बला की याद में 72 यूनिट रक्तदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बाद नमाजे असर के दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक सलाम बाबा की जानिब से लंगर-ए-आम होगा।

सदर शहजाद ने बताया कि शाम को महफिल ए छठी शरीफ और महफिल-ए-कव्वाली प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर में कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य सरपरस्त सलाम बाबा मंसूरी, सदर शेरू पठान, पूर्व सदर मोहम्मद जफर, हसन भाई के सानिध्य में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



