[aioseo_breadcrumbs]

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की 11 प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जसवंत मीणा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम हरिपुरा में पिछले कई वर्षों से सड़क, नाली, अतिक्रमण और श्मशान घाट जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर गांव के विकास और खुशहाली में योगदान दिया जाए।


ज्ञापन में यह थी प्रमुख मांगे
ग्रामीणों ने बताया कि गणेश मोहल्ले में बाबूलाल अध्यापक से बाबूलाल तक सीसी रोड व नाली निर्माण, कच्ची बस्ती से आंगनबाड़ी तालाब तक नाली, आंगनबाड़ी से सामुदायिक भवन तक पक्की सड़क, ज्ञान राय जी के मंदिर से आंगनबाड़ी तक सीसी रोड, माताजी के मंदिर से खेड़ी तक कच्चा रास्ता पक्का करवाने, आंगनबाड़ी से एनएच-27 तक की टूटी सड़क की मरम्मत व एनएच-27 तक गड्ढे भरवाना, हरिपुरा से फूंसरा व बटावद़ा का पुराना रास्ता अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन चालू करना, भेरुजी के मंदिर के पास गौशाला की जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवाना, श्मशान घाट की चारदीवारी व टीनशेड का पुनर्निर्माण, जमीन की पैमाइश, गांव के मध्य स्थित रामसागर तलाई में गंदे पानी की निकासी रोककर सीमेंटेड पक्का करना आदि मांगे शामिल थी। ज्ञापन देते समय शिविर प्रभारी हरिमोहन मीणा, जिला कलेक्टर, एसडीओ और तहसीलदार मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि रामसागर तलाई धार्मिक आस्था की प्रतीक है और श्मशान घाट की दुर्दशा के कारण अंतिम संस्कार में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल रहे
ज्ञापन देने वालों में मोहनलाल गोस्वामी, गिरिराज गोस्वामी, प्रमोद मीणा, तुलसीराम मीणा, कौशल किशोर, शिवप्रकाश मीणा, भाजपा बूथ अध्यक्ष हरिओम मीणा, ओम गोस्वामी, टोनू गोस्वामी, रामावतार मीणा सहित अन्य ग्रामवासी शामिल थे।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket