[aioseo_breadcrumbs]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में उमड़ा जनसैलाब, कृषि उपज मंडी में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बारां। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिला मुख्यालय पर योग के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कृषि उपज मंडी स्थित शेड नंबर एक में आयोजित मुख्य समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह 6 बजे ही एकत्रित हो गए। पूरे शहर में योगमय माहौल रहा।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक व प्रभारी सचिव हरिमोहन मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक राधेश्याम बैरवा, कलक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी अभिषेक अंदासु सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन एवं पश्चिम बंगाल के कलकत्ता स्थित प्रांगण से योग कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के योगासन कराते ही पूरा मंडी प्रांगण योग की धुन पर थिरक उठा। उपस्थित जनसमूह ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का सामूहिक अभ्यास किया। अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

महिलाओं-बालिकाओं की रही विशेष भागीदारी
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं एवं बालिकाओं की भारी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी, स्कूली छात्राएं एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में योग करती नजर आईं। प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।


सभी वर्गों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश  
इस स्वास्थ्य उत्सव में स्कूली विद्यार्थी, एनसी-स्काउट गाइड, खेल प्रतिभाएं, शिक्षक, पुलिस जवान, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली। पूरा आयोजन अनुशासित, व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

योग भी-वोट भी
योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह मे योग भी वोट भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) बालमुकुंद असावा ने जन समूह को निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराया। साथ ही लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने के लिए हर निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मैं भारत हूं गीत का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम भंवरलाल जनागल, निर्वाचन समन्वयक हीरालाल वर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार राठौर, सहप्रभारी स्वीप अमित भार्गव एवं अधिकारी गण मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket