[aioseo_breadcrumbs]

आंकेड़ा में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

बारां। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम आंकेड़ा व आंकेड़ा की झोंपड़ियों मे विधायक राधेश्याम बैरवा ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए मौके पर ही निर्देशित किया। भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पुष्पदयाल वर्मा ने बताया कि एससएसटी बस्ती में हनुमान मंदिर के पास विधायक बैरवा ने ग्रामीणों चर्चा की।

इस दौरान रामकरण सुमन के मकान से हनुमान मंदिर व जालेड़ा रोड पर नाली का निर्माण कराने, हनुमान मंदिर परिसर में मय दरवाजे के चारदीवारी करवाने व मिट्टी भरवाने, मंदिर के सामने शमशान घाट तक खरंजा बनवाने आदि मांगे रखी गई। जिस विधायक बैरवा ने सभी कार्य करवाने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। जन संवाद कार्यक्रम मंे भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, कमलेश सहित भाजा कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व गांव में पहंुचने पर विधायक बैरवा को ग्रामवासी लक्ष्मण, नाथूलाल, रामकरण बैरवा, गोपाल बैरवा आदि ने माल्यार्पण व साफाबंधी कर स्वागत किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket