[aioseo_breadcrumbs]

जिला प्रमुख ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

बारां। जिला प्रमुख श्रीमती जमिला जैन ‘माया’ की अध्यक्षता में सोमवार सायं जिला परिषद बारां से सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला प्रमुख ने जिला आयोजना, 15वें वित्त आयोग तथा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक स्वीकृत कार्यों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला प्रमुख ने कहा कि सभी अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार पूर्ण हो चुके कार्यों पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शन बोर्ड लगाए जाएं। इससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और जनता समय पर इनका लाभ प्राप्त कर सकेगी।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (योजना प्रभारी) जिला परिषद बारां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket