बारां 28 अक्टूबर। दलित, ओबीसी, माइनॉरिटी एवं आदिवासी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक रविवार को नगर संरक्षक रमेशचंद यादव एवं जिलाध्यक्ष राजेश पंकज की अध्यक्षता में दीनदयाल पार्क स्थित राजप्रमोद लॉज में हुई।
नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी मेहरा ने बताया कि बैठक में आरक्षण एवं संविधान बचाने, निजीकरण को रोकने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 1 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में भाग लेने पर चर्चा की गई। आगामी बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। नगर अध्यक्ष विनय सोन समेत पदाधिकारियों ने स्नेह मिलन समारोह एवं जिला अधिवेशन आयोजित करने, सदस्य बनाने व अन्य बिंदुओं पर सुझाव रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पदम महावर, सुरेश मेघवाल नगर प्रचार मंत्री अजय महकालिया आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन नगर वरिष्ठ सलाहकार अशोक नरवाल ने किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




