बारां, 21 सितंबर. राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट अंतर्गत शनिवार को पांचवें दिन सुपर लीग मुकाबले आयोजित हुए संयुक्त संचालन सचिव उमेश कुमार गाडोलिया ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं व्यवस्थित रूप से बिना किसी प्रोटेस्ट के चल रही है।
क्रीडा प्रकोष्ठ से अभिषेक राघव एवं नरेंद्र तिवारी ने बताया कि रविवार को श्री राम स्टेडियम पर सेमीफाइनल मुकाबला कराया जाएगा। मुकाबला शुरू होने से पहले क्रीडा प्रकोष्ठ के अभिषेक राघव ,आयोजन समिति से व्याख्याता शा शिक्षा ऋचा वर्मा, मिडिया प्रभारी अमित भार्गव, व शारीरिक शिक्षिका दीप्ति मदान ,नीलम कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें विजेता होने का आशीर्वाद प्रदान किया।
शारीरिक शिक्षक बालकिशन एवं गजेंद्र वर्मा ने बताया कि सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर एवं गंगानगर के मध्य संघर्षपूर्ण मुकाबले के चलते सोहेल खान ने गोल दागते हुए गंगानगर पर 1/0 से विजय दिलाई कोटा ने झुंझुनू को 3/0 से शिकस्त दी. शारीरिक शिक्षक सतीश सिंह एवं सिराज खान ने बताया कि कांटे की टक्कर के चलते जोधपुर अकैडमी एवं सलूंबर 0/0 से तथा झुंझुनू एवं बारां के मध्य 0/0 से, जोधपुर एकेडमी एवं गंगानगर के मध्य 0/0 से मैच ड्रॉ रहा, कोटा छात्रावास एवं राजसमंद के मध्य मुकाबले में राजसमंद के पीयूष ने एक गोल से खाता खोला वही कोटा छात्रावास के गौरव एवं ऋतिक के दो-दो गोल तथा रेहान के एक गोल द्वारा कोटा छात्रावास में राजसमंद को पांच एक से पराजित किया।
मीडिया प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान दर्शक दीर्घा में जोश एवं उत्साह देखने को मिला ,वहीं दर्शकों की हूटिंग ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, प्रतियोगिताओं के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में गजेंद्र सिंह शेखावत, मनोज जाट, रोहित सहारण,अशोक राठौड़ मौजूद रहे,बारां एवं राजसमंद के मध्य मुकाबला रोमांचक रहा बारां के रविकांत ने 2 गोल तथा अहमद राजा के 1 गोल के सहयोग से बारां ने राजसमंद पर 3/0 से विजय हासिल की।आयोजक विद्यालय की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका दीप्ति मदान ने बताया कि रविवार को शहर के समाज सेवी सतीश अरोड़ा द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी ,कोच एवं ऑफिशल्स के लिए प्रतिभोज की व्यवस्था भूरालाल जी की धर्मशाला में सायंकाल रखी गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




