बारां, 20 सितंबर. यहां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को लीग एवं सुपर लीग मुकाबले आयोजित हुए संयुक्त संचालन सचिव उमेश कुमार गाडोलिया ने बताया कि सभी मैदान पर प्रतियोगिताएं निर्बाध रूप से चल रही है ,सुपर लीग में स्थान नहीं बना सकी अधिकांश टीम अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुकी है ,क्रीडा प्रकोष्ठ से अभिषेक राघव एवं नरेंद्र तिवारी ने बताया कि मेजबान बारां सहित सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ,श्रीगंगानगर जोधपुर एकैडमी ,सलूंबर, झुंझुनू, कोटा छात्रावास, एवं राजसमंद ने सुपर लीग मुकाबला के लिए अपना मुकाम सुनिश्चित किया,आयोजक विद्यालय की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका दीप्ति मदान ने बताया कि बारां एवं बालोतरा के मध्य मुकाबला रोमांचक रहा बारां के यशवर्धन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4गोल तथा तनिष्क एवं यूमन ने एक-एक गोल दागते हुए बालोतरा को 7/0 से परास्त किया, वही सलूंबर ने हिमेश मीणा के तीन गोल के सहयोग से सवाई माधोपुर को 4/0 से, सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर के सोहेल ने 2 गोल के योगदान से जनजाति छात्रावास को 3/0 से पराजित किया.
शारीरिक शिक्षक हेमंत शर्मा एवं राहुल सालवी ने बताया कि कांटे की टक्कर के चलते कोटा व भरतपुर, झुंझुनू एवं जोधपुर तथा बाड़मेर एवं नीम का थाना, साचोर व चुरु के मध्य मुकाबला 0/0 से बराबरी पर रहा वही भीलवाड़ा ने केकड़ी को 1/0 से पराजित किया. नीमकाथाना ने योगेश के दो गोल के योगदान से दोसा को 2/0 से वही शाहपुरा के पवन के दो गोल तथा प्रद्युम्न के एक गोल के सहयोग से झालावाड़ को 3/0 से शिकस्त दी, रिकॉर्ड रूम से शारीरिक शिक्षिका पूनम प्रजापति एवं शिवराज सिंह ने बताया कि सीकर एवं कोटपूतली के मध्य संघर्षपूर्ण मैच के चलते सीकर के राहुल ने एक गोल से खाता खोला वही कोटपूतली के जीवनजीत ने 1 गोल करते हुए स्कोर बराबरी पर किया सीकर के राहुल द्वारा एक गोल से सीकर ने कोटपूतली को 2/1 से पराजित किया, वही उदयपुर एवं जनजाति छात्रावास सिरोही के मध्य मुकाबला एक तरफ रहा उदयपुर के अभिनंदन सिंह एवं साहिल के दो दो गोल के सहयोग से उदयपुर ने जनजाति छात्रावास सिरोही को 8/0 से तथा नागौर के तुषार स्वामी एवं हरीश चौधरी द्वारा एक-एक गोल के योगदान से नागौर ने सांचौर को 2/0 से एवं बालोतरा ने दूदू को 2/0 से परास्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




