[aioseo_breadcrumbs]

गोठवाल एसोसिएशन की बैठक में युवाओं को कियास्वास्थ्य रक्षा व स्वरोजगार के लिए प्रेरित

बारां 20 सितम्बर। को गोठवाल एजुकेशनल एंड सोशल सर्विसेज एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रताप चौक निजी आवास पर बैठक का आयोजन किया गया.
 बैठक में राष्ट्रव्यापी मुद्दे स्वास्थ्य, बेरोजगारी व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई. जिसमें एसोसिएशन के निदेशक महावीर गोठवाल ने बताया कि आजकल भाग दौड़ भरी जीवन शैली में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण लोगों में मोटापा, बीपी, शुगर थायराइड जैसी तमाम गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इन सभी से बचने के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग ,प्राणायाम,आसन व मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए.
 बैठक के मुख्य अतिथि कोटा से पधारे आरसीएम डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लीडर जोधराज नागर ने बताया कि वर्तमान समय में देश में बेरोजगारी की समस्या भयंकर  विकराल रूप ले रही है जिससे युवाओं में अपने करियर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
   नागर में बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को करियर बनाने का सुनहरा मौका डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में है जिसमें बिना पूंजी लगाएं
अपना व्यापार स्थापित किया जा सकता है जिससे पूरे देश को कई गुना फायदा होगा  जिससे लोगों को मिलावटी और नकली सामान मिलना बंद हो जाएगा , शुद्ध सामान मिलेगा जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा,सभी सामानों का पक्का  बिल मिलेगा तो राष्ट्रीय आयकर में वृद्धि होगी , एक दूसरे के सहयोग की भावना व भाईचारा बढ़ेगा क्योंकि इस इंडस्ट्री में दूसरों को सफल करके ही सफल हुआ था सकता है.  साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनने का मौका भी इस इंडस्ट्री के माध्यम से मिलता है.
    बैठक में मुख्य अतिथि जोधराज नागर का माला पहनाकर स्वागत किया गया. अध्यक्षता प्रदीप नागर फतेहपुर की रही. बैठक में बैरवा समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष मोहनलाल मस्ताना, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद फौजी, आचार्य बृजमोहन मंडोला, गिर्राज मीणा, जगदीश नागर, कैलाश नागर, सोनू बेरवा सहित कई लोग उपस्थित रहे.
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket