[aioseo_breadcrumbs]

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया अन्नपूर्णा रसोई व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

बारां। अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल द्वारा हरनावदाशाहजी स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बनाया जा रहे खाने की व्यवस्था एवं टोकन की जानकारी ली गई, अन्नपूर्णा रसोई पर भोजन कर रहे हैं लाभार्थियों से भी वार्तालाप कर भोजन एवं टोकन के लिए ली जा रही राशि की जानकारी ली गई। इसके पश्चात अति. जिला कलक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा दवाइयां की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई एवं पूरे अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया गया। मरीजो से भी हाल-चाल पूछे एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। अति. जिला कलक्टर के साथ उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हरि सिंह मीणा भी उपस्थित रहे।


अति. जिला कलक्टर ने किया काल्पा जागीर ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण
काल्पा जागीर मे आयोजित ग्राम सेवा शिविर का एडीएम भवरलाल जनागल द्वारा औचन निरीक्षण किया गया निरिक्षण मे सहायक अभिंयता पीएचडी स्वयं उपस्थित नही होने एवं उपस्थित कार्मिक द्वारा शिविर सम्बन्धित संतोषप्रद जानकारी नही देने पर नाराजगी प्रकट कर सहायक अभिंतता के विरुद्व नोटिस जारी करने के उपखण्ड अधिकारी अभीमन्यु सिंह कुन्तल को निर्देश दिये। वही विद्युत विभाग के  कनिष्ठ अभिंयता एवं लाईनमेन द्वारा शिविर की पूर्व तैयारी एवं शिविर सम्बन्धित जानकारी संतोशप्रद नही देने पर सम्बन्धित के विरुद्व नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

एडीएम द्वारा शिविर मे उपस्थित सभी विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारीयो से शिविर मे दी जाने वाली आजमन को लाभ एवं शिविर की प्रगति की जानकारी ली गई। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह कुन्तल उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गुर्जर तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket