बारां।
मिशन लाइफ (ब्रिक्स सतत् जीवनशैली सप्ताह) के अंतर्गत अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां शिवेंद्र प्रताप के आदेशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, बारां द्वारा खेल संकुल बारां में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला सहायक सचिव बृजगोविन्द टेलर व स्थानीय संघ सचिव महेंद्र कुमार बैरवा के नेतृत्व में स्काउट व गाइड, रोवर-रेंजर ने खेल संकुल में फैली पॉलिथीन की थैलियों व कचरे की सामूहिक रूप से सफाई कर श्रमदान किया तथा जिला प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान सभी ने सफाई एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

स्काउट गाइड सी.ओ. सुनीता मीणा ने कहा कि अपने आस-पास सफाई बनाए रखना उतना ही जरूरी है, जितना ईश्वर की भक्ति करना या आत्मिक पवित्रता पाना। स्काउट-गाइड समय-समय पर सेवाभावी कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करता है और ऐसी सेवा रूपी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर, उत्साहपूर्वक सहभागिता करता है।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मेघवाल, महेश सैन ट्रेनर, कब मास्टर कमलेश मीणा, मोहित मीणा, मनोज बैरवा एवं सभी स्काउट-गाइड के बालक-बालिकाओं ने सेवाभावी कार्य किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



