बारां। बाबू रतनलाल गोठवाल राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई, सत्संग भवन मार्ग, बारां में पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर 01 नवंबर 2026 को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। साथ ही मधुमेह एवं रक्तल्पता (हीमोग्लोबिन) की निःशुल्क जांच की सुविधा भी रहेगी।
वर्तमान मौसमी बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम, कास, श्वास एवं जीर्ण प्रतिश्याय से पीड़ित रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के बाद आवश्यक औषधि किट निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर में अर्श, मस्सा, भगंदर जैसी गुदाजन्य व्याधियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
पैरों में होने वाली कील (फुट कॉर्न), चेहरे पर काले तिल एवं मस्सों का अग्निकर्म पद्धति द्वारा उपचार किया जाएगा।
महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महिला चिकित्सक द्वारा श्वेत प्रदर, अल्पार्तव, मासिक धर्म की अनियमितता, पीसीओडी, फाइब्रॉएड तथा रक्तल्पता जैसी समस्याओं का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर का समय : प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शिविर स्थल : बाबू रतनलाल गोठवाल राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई, सत्संग भवन मार्ग, बारां
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




