[aioseo_breadcrumbs]

123 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन, 134 रोगियों का विभिन्न रोगों के लिए परीक्षण एवं उपचार

पुष्य नक्षत्र पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित

 

बारां। पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर रविवार को बाबू रतनलाल गोठवाल राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई, सत्संग भवन मार्ग, बारां में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, महिलाओं एवं अन्य रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

शिविर में 0 से 12 वर्ष तक के 123 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। इसके साथ ही 23 व्यक्तियों की मधुमेह एवं रक्तल्पता (हीमोग्लोबिन) संबंधी निःशुल्क जांच की गई।

खांसी, जुकाम, कास, श्वास एवं जीर्ण प्रतिश्याय से पीड़ित 33 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यक औषधि किट निःशुल्क वितरित की गई। वहीं अर्श, मस्सा एवं भगंदर जैसी गुदाजन्य व्याधियों से पीड़ित 33 रोगियों का परीक्षण कर चिकित्सा एवं उपचार किया गया।

 

इसके अतिरिक्त पैरों में होने वाली कील (फुट कॉर्न), चेहरे पर काले तिल एवं मस्सों से पीड़ित 12 रोगियों का अग्निकर्म पद्धति द्वारा उपचार किया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महिला चिकित्सक द्वारा श्वेत प्रदर, अल्पार्तव, मासिक धर्म की अनियमितता, पीसीओडी, फाइब्रॉएड एवं रक्तल्पता जैसी स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से ग्रसित 33 महिलाओं का परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

 

शिविर में रोगियों की अत्यधिक भीड़ एवं उत्साह को देखते हुए चिकित्सा सेवाएं दोपहर 1 बजे तक जारी रहीं।

 

चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरि शंकर मीना ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों, महिलाओं एवं अन्य रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. पूनम विश्वास, डॉ. बरखा, वरिष्ठ कंपाउंडर शिव शंकर नागर, कंपाउंडर शिवशंकर मेघवाल, परिचारक सीमा मीना एवं महेंद्र गोयल सहित अन्य कार्मिकों ने सहयोग किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

123 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन, 134 रोगियों का विभिन्न रोगों के लिए परीक्षण एवं उपचार

पुष्य नक्षत्र पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन शिविर आयोजित   बारां। पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर रविवार

Live Cricket