
बारां।
पंचायत शाह समाज की ओर से आल मुस्लिम सम्मेलन अगले वर्ष 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बारां शाह समाज कमेटी की बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता शाह कमेटी के सदर माशूक अली चिश्ती ने की। बैठक में कमेटी के तमाम अराकीन मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से आल मुस्लिम सम्मेलन के लिए सदर आबिद हुसैन (जुगनू भाई) को नियुक्त किया गया। साथ ही सम्मेलन कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सेक्रेटरी शफी मोहम्मद और खजांची लईक मोहम्मद (गुड्डू भाई) बपावर वाले को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में सम्मेलन को बेहतर बनाने और कम से कम खर्च में हर साल की तरह इस साल भी बारां में सम्मेलन को सफलतापूर्वक अंजाम देने पर अहम चर्चाएं हुईं। कमेटी के तमाम जिम्मेदारों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
सम्मेलन सदर आबिद हुसैन (जुगनू भाई) ने कहा कि इस बार सम्मेलन को बेहतर से बेहतर बनाने, ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम जोड़ों को कम से कम बजट में बेहतर सम्मेलन करवाकर कौम की खिदमत करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सभी से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



