[aioseo_breadcrumbs]

युवा सुयोग योजना युवाओं के लिए सराहनीय पहल – निर्मल माथोड़िया 

योजना में अधिकाधिक पंजीयन के लिए जिला फुटबॉल संघ कर रहा है युवाओं को प्रेरित

 

*बारां।* राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना के अंतर्गत युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में जिला फुटबॉल संघ सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बारां जिले की चारों विधानसभाओं तथा जयपुर की बगरू विधानसभा में प्रारंभ की गई इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पंजीयन के लिए जिला फुटबॉल संघ द्वारा युवाओं को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

 

राजस्थान फुटबॉल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला फुटबॉल संघ के प्रेरक निर्मल माथोड़िया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। इस योजना से युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य का बेहतर निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि जिला फुटबॉल संघ अपने सभी संबद्ध क्लबों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से पात्र युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। सभी क्लब पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं का सुयोग पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें।

 

जिला फुटबॉल संघ के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा पंजीयन करा सकते हैं। बारां जिले में अब तक लगभग 18 हजार युवाओं का पंजीयन हो चुका है। शिक्षा विभाग के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं खेल संस्थाएं भी युवाओं को योजना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि योजना की पंजीयन प्रक्रिया अत्यंत सरल है। युवा स्वयं अथवा किसी भी एसएसओ आईडी के माध्यम से जन आधार की सहायता से सुयोग पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर युवा क्लबों का गठन किया जाएगा, जिनके माध्यम से युवाओं की खेल, सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

जिला फुटबॉल संघ ने जिले के सभी खेल संघों, खेल क्लबों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक युवाओं का मुख्यमंत्री युवा सुयोग योजना में पंजीयन कराकर इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket