अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ बारां पुलिस की बड़ी कार्यवाही
बारां। अटरू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा तस्करी के खिलाफ बारां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 107 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा सहित एक कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देेशानुसार सौरभ तिवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां, के सुपरविजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी वृत अटरू के नेतृत्व में अशोक कुमार पु0नि0 थानाधिकारी थाना अटरू मय जाप्ता टीम द्वारा थाना क्षैत्र में गश्त कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस थाना बपावरकलां जिला कोटा ग्रामीण में की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई कार पुलिस नाकाबंदी को तोडकर पुलिस थाना अटरू के कुन्जेड चैकी क्षेत्र की तरफ आ रही थी। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना अटरू की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कुंजेड़ मे नाकाबंदी की गई तो कार चालक पुलिस की नाकाबंदी को देखकर कार को लाॅक कर मौके से भागने में सफल रहा कार को डिटेन कर पुलिस टीम थाना अटरू व पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के निर्देशानुसार पुलिस थाना बपावर कलां जिला कोटा ग्रामीण की पुलिस टीम की ने दौराने नाकाबंदी अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक कार से कुल 107 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद कर कार से गुजरात व दिल्ली नंबर की चार नंबर प्लेट को भी बरामद अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। उक्त मादक पदार्थ के संबंध में पुलिस थाना अटरू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान राजपाल सिह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कवाई के द्वारा किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश-पतारशी जारी है।
पुलिस टीम में विरेन्द्र कुमार स०उ०नि०, दिनेश कुमार कानि0, मनोज कुमार कानि0, नन्दकिशोर कानि0, राजकुमार कानि0, पुलिस टीम थाना बपावर कलां जिला कोटा गमीणःके रामप्रकाश स०उ०नि० व मनीष कुमार कानि0 शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



