बारां। राष्ट्रीय चेतना संस्थान एवं श्री शिवाय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेलावन में निशुल्क चर्मरोग मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आदिवासी अंचल के सैकड़ों आदिवासी एवं ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक ललित मीणा ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेतना संस्थान द्वारा आयोजित यह कैम्प आदिवासी क्षेत्र की आवश्यकता है। बरसात के मौसम में चर्मरोग सहित अन्य मौसमी बीमारियां आमजन को परेशान करती हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर जैसे रोगों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेतना संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान बारां जिले में उच्च स्तरीय मेडिकल कैम्पों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर जनसेवा में सक्रिय है। वर्ष 1999 में उड़ीसा के चक्रवाती तूफान के समय संस्थान के 150 कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों की सेवा की थी।
कैम्प को सफल बनाने में डॉ. भोलाराम दिलावर एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. भोलाराम दिलावर, अजीत सिंह माथनी, मजीद कमांडो, मनोज चौधरी, ओम गोचर, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सोनी, मांगरोल अध्यक्ष रामचरण चौपड़ा, जिला सह संयोजक धीरज मित्तल एवं जिला उपाध्यक्ष भुवनेश गालव आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




