[aioseo_breadcrumbs]

स्वगणना के लिए आमजन को करेंगे जागरूक

बारां। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में गुरूवार को आमजन को स्व गणना के लिए प्रेरित करने के अभियान के अन्तर्गत प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम भंवरलाल जनागल ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत प्रचार-प्रसार, जनप्रतिनिधियों व विशिष्ट व्यक्तियों की स्व-गणना एवं जन-जागरूकता अभियान के संचालन के लिए बैठक की जाएगी। इससे पहले अधिक से अधिक संख्या में आमजन को स्वगणना करने के लिए जागरूक करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाने के लिए प्रातः पौने ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट पोर्च में जनगणना एवं स्वगणना के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर का शुभारम्भ किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न व्यापार मंडल, व्यापार संघ, एसोसिएशन, क्लब, अखाड़ा समिति, संस्था एवं अन्य गैर सरकारी समितियों के पदाधिकारी भाग लेकर जनगणना के राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी निभाएंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS