बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के साथ चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बालक को निरुद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि 3 मई को फरियादी योगेन्द्र बैरवा निवासी बामन माता की झोपड़ियां ने पुलिस थाना कोतवाली बारां में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उल्लेख किया गया कि 2 मई को शाम करीब 8.30 बजे की बात है। मैं व मेरा दोस्त विक्रम बैरवा शादी के प्रोग्राम से आ रहे थे। रास्ते में लक्ष्मीपुरा रोड़ ओवरब्रीज के पास पहुंचे, तो पीछे से सोनू पुत्र हजारीलाल व राहुल पुत्र शिवपाल आये और जिन्होने हमें रोक लिया व मोटरसाईकिल की चाबी निकाल ली और मेरे साथ जान से मारने की नीयत से चाकूओं से गर्दन व सीने पर हमला किया। उसी समय हमारे पीछे-पीछे मेरा चाचा लीलाधर व अभिनाथ भी आ गये। जिनको देखकर ये लोग वहां से भाग गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
एसपी अंदासु ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेकर राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरविजन में व हरिराम सोनी पुलिस वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में हीरालाल पु0नि0 थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां व थाना जाप्ता की टीम गठित की गई। जिसके द्वारा आरोपियों की तलाश की गइ। पुलिस ने आरोपी राहुल व विशाल को गिरफ्तार कर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर प्रकरण में अनुसंधान किया। विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में एवं बालक को बाल सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया है।
गिरफ्तारशुदा आरोपीः –
1.राहुल पुत्र शिवपाल बैरवा उम्र 18 साल निवासी बावन माता की झोपडिया जिला बारां
2.विशाल पुत्र कमल सहरिया सहरिया उम्र 18 साल 02 माह निवासी मण्डोला छगरा थाना
कोतवाली बारां
पुलिस टीमः –
1.हीरालाल पुनियां पु0नि0 थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां।
2.बनवारीलाल स0उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
3.परशुराम स0उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
4.हरिश भाटी स0उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते


