[aioseo_breadcrumbs]

शराब की अवैध बिक्री करते हुए एक गिरफ्तार देशी मदिरा के 48 क्वाटर जब्त

बारां। पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते हुए एक जने को गिरफ्तार कर देशी मदिरा के 48 क्वाटर जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक बारा अभिषेक अंदासु ने बताया कि बारां जिले में अवैध कार्याें जुआ, सट्टा, अवैध खनन व परिवहन, अवैध शराब की ब्रिकी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी अटरु के नेतृत्व में राजपाल सिहं पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कवाई मय थाना जाप्ता की टीम ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर सालपुरा श्मशाम घाट के पास बरडा में कट्टे में भरकर अवैध शराब की बिक्री करते हुए जगदीश पुत्र मदनलाल सहरिया उम्र 48 साल निवासी कवाई थाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिले अवैध देशी शराब के 48 क्वाटर जब्त किये गये है। आरोपी के विरूद्ध एक्साईज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस टीमः-
1. राजपाल सिहं पु.नि. थानाधिकारी थाना कवाई
2. आमिर स0उ0नि0
3. ब्रजेश कानि0
4. नरेश कानि0

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS