बारां। सखी क्लब द्वारा किट्टी पार्टी का आयोजन शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया तथा कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि यह आयोजन रेखा जैन के सौजन्य से हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अप्रैल और मई माह में जन्मी सखियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह रहा। सभी ने मिलकर केक काटा और जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ दीं, जिससे माहौल खुशियों से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विमला जैन और चन्द्रकला सेठी ने बताया कि अर्ली ओके प्रतियोगिता में सुनीता जैन विजेता रहीं। अर्ली बर्ड प्रतियोगिता में मेघा जैन ने बाजी मारी। सेवन अप-सेवन डाउन प्रतियोगिता में उर्मिला जैन प्रथम, ज्योति जैन द्वितीय और श्रुति सिंघल तृतीय स्थान पर रहीं। रिंग पहनो (सरप्राइज गेम) में उर्मिला जैन विजेता बनीं। फूंक मारो प्रतियोगिता में बबीता जैन प्रथम और उर्मिला जैन द्वितीय स्थान पर रहीं।

मेघा कासलीवाल, संगीता कासलीवाल, त्रिषला कासलीवाल द्वारा सम्पूर्ण किट्टी पार्टी की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाया गया।इस मौके पर संतोष कासलीवाल, श्वेता जैन, साधना जैन, मृदुला सोनी, मंजू जैन, शालिनी गुप्ता, आशा गोयल, ज्योति पारस, सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सभी सखियों ने एक-दूसरे के साथ सुखद क्षण साझा करते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी जुड़ाव और आनंद का माध्यम बताया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




