बारां। भाजपा देहात मंडल की महत्वपूर्ण बैठक फतेहपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा एवं मंडल प्रभारी निर्मल माथोडिया के आतिथ्य में तथा देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी चुनावों को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश व शीर्ष नेतृत्व द्वारा मांगी गई सूचनाओं की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर जिला स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं तथा उसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विधायक राधेश्याम बैरवा ने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और संचालित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए संगठन एवं आमजन के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। उन्होंने आगामी सोमवार से शुरू होने वाले व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत वे क्षेत्र की जनता के घर-घर जाकर समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सोमवार सुबह 9 बजे केरवालिया गांव पहुंचकर कार्यक्रम के शुभारंभ में सहयोग करने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी निर्मल माथोडिया ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पंचायत स्तर तक पहुंच बनाकर बूथों को मजबूत करने तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, भाजपा नेता लोकेश शर्मा एवं कार्यालय मंत्री धीरेंद्र नागर मंचासीन रहे। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायतों के प्रभारी भी घोषित किए गए। माथना पंचायत के लिए मुरली मीणा, फुंसरा के लिए सत्यनारायण शर्मा, फतेहपुर के लिए रविंद्र डागर, बराना के लिए श्रीराम मालव, संबलपुर के लिए किशनचंद्र नागर, लिसाडिया के लिए चंद्र मोहन मीणा, सुंदलक के लिए गिरिराज मीणा, बटावदा के लिए जसवंत मीणा, कलमंडा के लिए सुरेंद्र नागर, करनाहेड़ा के लिए हरिशंकर नागर, मंडोला के लिए रमेश चंद नागर, पाठेडा के लिए राम सिंह गुर्जर एवं नारेडा पंचायत के लिए राजेंद्र गुर्जर को प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में हंसु गुर्जर,मनीष धाकड़ राकेश सोन, कमलेश महाराज, सूरजमल नागर, पदम सिंह, बलजीत सिंह, सूरज सिंह, भारत गिरी, हेमंत मीणा, सियानंद मेहरा, हरि बल्लभ वैष्णव, सरदार सिंह, रमेश सुमन, महेंद्र योगी, खुर्शीद खान, नीरज विजय, जितेंद्र नागर, जस्सू गुर्जर, हरलाल सुमन सहित मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




