बारां। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बारां स्थित चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में मां पदमावती की पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।
गुणवर्धन शंखेष्वर पार्ष्वनाथ जैन तीर्थ की अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में सारोलाकलां से आए श्रीसंघ ने भाग लेकर पूजा, भक्ति एवं स्वामी वात्सल्य का लाभ अर्जित किया। सारोलाकलां से जैन श्रीसंघ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।जैन तीर्थ पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा की गई।

गौत्तम बोरडिया एवं ललित श्रीमाल ने बताया कि हेमन्त कुमार एवं ऋषभ कुमार श्रीमाल, बामला परिवार वालों के सानिध्य में इस पूजा का सफल आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी राजेश द्वारा विधि-विधानपूर्वक मां पदमावती की पूजा-अर्चना करवाई गई।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। शाम के समय अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अपनी धर्मपत्नी उर्मिला जैन भाया सहित मंदिर पहुंचकर आरती एवं भक्ति कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ धर्मलाभ प्राप्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



