[aioseo_breadcrumbs]

गांवों में रथों से पहुंचा योजनाओं का संदेश

बारां। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चार एलईडी मोबाईल वैन से 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को भी विभिन्न गांवों में ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया है।

यह अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्कीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा।


ग्राम रथ देखने उमड़ा हुजूम
शनिवार को ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र अंता में नियाना, खजूरनाकलां, बमूलियामाताजी, दुगारी, ठीकरिया बारां-अटरू में करनाहेडा, कलमंडा, उम्मेदगंज, फूंसरा एवं किशनगंज में भंवरगढ, घट्टी, परानिया, पचलावड़ा, नाहरगढ छबड़ा में कलमोदिया, दीगोदजागीर, हरनावदाशाहजी, कुम्भाखेड़ी, कचनारियाकलां में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा।

आज यहां पहुंचेंगे ग्राम रथ
रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में अमलसरा, गुलाबपुरा, पलायथा, नागदा, भोज्याखेड़ी बारां-अटरू में फूंसरा, सुन्दलक, बटावदा एवं किशनगंज में बन्दाखुर्द, बादीपुरा, सिमलोद, खल्दा, छत्रगंज छबड़ा में बंजारी, सेतकोलू, दीगोदखालसा में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बुद्धपूर्णिमा पर चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में मां पदमावती की पूजा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

बारां। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बारां स्थित चन्द्रप्रभू जैन मंदिर में मां पदमावती की पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा

Live Cricket