बारां। कवाई थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बारां के अभिषेक अंदासू ने बताया कि फरियादी ने पुलिस थाना कवाई पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं बीलखेडा का रहने वाला हूं आज में कवाई में हमारे समाज के विवाह सम्मेलन मे, मैं और मेरा भाई विजय दोनों मोटरसाईकिल से आये थे। हम मोटरसाईकिल से श्रीराम रिसोर्ट से हमारे समाज के सम्मेलन में मोटरसाईकिल से मेहता मिल के सामने पहुंचे कि 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने हमारी मोटरसाईकिल को आडे फिरकर रोक लिया। वे गाली-गलौंच करने लगे। हमने मना किया तो मेरे साथ मारपीट की। हम जाने लगे तो मेरे भाई विजय के एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर चाकू की कुल्हे व सिर में चोट मारी। मैने व साथ बैठे हुये हंसू योगी ने मेरे भाई का बीच बचाव किया नहीं तो ये लोग मेरे भाई के साथ ओर ज्यादा मारपीट कर देते इत्यादि रिपोर्ट पर पुलिस थाना कवाई पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
एसपी अंदासु ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी अटरु नेतृत्व में, राजपाल सिंह पु0नि0 थानाधिकारी कवाई की टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कस्बा कवाई के प्रत्येक तिराये पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर व मुखबिर तंत्र की सहायता प्रकरण का खुलासा करते हुये घटना का कारित वाले आरोपी लवकुश, विशाल योगी और कृष्ण मुरारी वैष्णव को मात्र 48 घण्टे में डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि सभी आरोपी सोशल मीडिया पर गैंगवार और हथियारों के साथ अपनी फोटो और रील्स पोस्ट डाल कर आम नागरिकों में अपनी दहशत फैलाने का काम करते थे। आरोपीगण का पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड देखा गया तो घटना के मुख्य आरोपी विशाल नाथ व कृष्णमुरारी वैष्णव के विरुद्ध संगठित अपराध, चोरी, लूट व हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओ में पूर्व के कई प्रकरण दर्ज होना पाया गया। सभी आरोपीगण संगठित गिरोह के रुप मे कार्य करते है तथा घटना को अंजाम देकर आमजन में दहशत फैलाने का काम करते है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः-
एसपी अंदासु ने बताया कि लवकुश पुत्र मुकेश प्रजापति उम्र 19 साल निवासी बरडिया थाना अंता, विशाल पत्र रामदयाल योगी उम्र 19 साल निवासी अंता थाना अतां, कृण्णमुरारी पुत्र राधेश्याम वैण्णव उम्र 22 साल निवासी पनवाड थाना पनवाड जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीमः –
पुलिस टीम में राजपाल सिहं पु0नि0 थानाधिकारी थाना कवाई, प्रकाशचन्द स0उ0नि0, आमिर स0उ0नि0, रामेश्वर कानि0, महेन्द्र कानि0, ब्रजेश कानि0, दशरथ कानि0, हेमराज कानि0 व दीपेन्द्र कानि0 पुलिस अधीक्षक कार्यालय शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




