[aioseo_breadcrumbs]

एक्सीडेंट में बाइक चालक की मृत्यु के मामले में भ्रामक व गलत खबर का किया खुलासा

बारां। अटरू थानाक्षेत्र में गत दिनों ट्रेक्टर-ट्रोली से हुई भिडं़त में मोटरसाईकिल चालक सुनिल मेहर की मृत्यु के मामले में भ्रामक व गलत खबर के संबंध में पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 28 अप्रैल को रात्रि 8 पीएम करीब सुनिल पुत्र देशराज मेहर निवासी मनोहरपुर थाना अटरू अपनी मोटरसाईकिल से गांव जा रहा था। ग्राम मनोहरपुर से खरखडा रोड पर खरखडा की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर ट्रोली से सुनिल मेहर का एक्सीडेंट हो जाने पर सुनिल मेहर को स्वयं के परिजनों द्वारा ईलाज हेतु कोटा ले जाया गया। जहां पर दौराने ईलाज मृत्यु होने पर पुलिस थाना अटरू पर प्रकरण दर्ज कर मृतक सुनिल का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

एसपी अंदासु ने बताया कि मृतक सुनिल मेहर का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है। मृतक सुनिल मेहर के परिजनों व ग्रामवासियों द्वारा ट्रेक्टर व ट्रेक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
सोशल मिडिया पर लोगांे द्वारा बजरी के ट्रेक्टर-ट्रोली से एक्सीडेंट होना एवं उसमें सुनिल मेहर की मृत्यु होने की खबर प्रसारित की गई। प्राथमिक अनुसंधान में पाया गया कि इन्द्रराज भील जो कि अपनी गेहूं व लहसुन की फसल को बेचने के लिए कृषि उपज मण्डी खानपुर जिला झालावाड गया हुआ था, वापसी में गांव आते हुए इन्द्रराज भील के ट्रेक्टर से मोटरसाईकिल चालक सुनिल मेहर का एक्सीडेंट हो गया तथा दौराने ईलाज सुनिल मेहर की मृत्यु हो गई।

ट्रेक्टर ट्रोली व चालक को डिटेन कर प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है। सोशल मिडिया पर बजरी के ट्रेक्टर ट्रोली से मोटरसाईकिल का एक्सीडेंट होने से सुनिल मेहर की मृत्यु होने की भ्रामक खबर को प्रसारित किया गया है जो कि गलत है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक व गलत खबर फैलाने वालों पर निगरानी की जा रही है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS