
बारां। विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में 4 मई सोमवार से आपका विधायक आपके द्वार जन सुनवाई कार्यक्रम यात्रा प्रारंभ की जा रही है। कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवर लाल जनागल ने बताया कि लगभग डेढ़ माह तक चलने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्राम व वार्ड स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
कार्यक्रम के सुचारु एवं प्रभावी निष्पादन के लिए यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



