[aioseo_breadcrumbs]

बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने मनीष गौतम उर्फ बीट्टू हत्याकाण्ड में 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकाण्ड में फरार मुल्जिमानो की गिरफ्तारी हेतु राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरविजन में हरिराम सोनी पुलिस वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में थाना कोतवाली बारां व जिला विशेष टीम की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।

आरोपियों की तलाश-पतारसी हेतु अलग-अलग स्थानों-जयपुर, हरियाणा, प्रयागराज, लखनउ टीमें रवाना की गई थी। हत्याकाण्ड के मुलजिमान राजेन्द्र गहलोत, मुकेश यादव व अनिल यादव तीनों राजेन्द्र गहलोत की स्कार्पियों कार में सवार होकर प्रयागराज की तरफ फरार हो गये थे। जिनका टीमों द्वारा पीछा किया जा रहा था। टीमों द्वारा मुलजिमानों का कानपुर से लखनउ, लखनउ से बरेली होते हुए केदारनाथ जाने वाले हाईवे रोड़ शाहजहांपुर से आगे फरीदपुर टॉल-प्लाजा पर नाकाबन्दी कर स्कार्पियों कार को रुकवाना चाहा तो मुलजिमान कार को भगाकर एक गांव की तरफ ले गये। पुलिस टीम ने मुलजिमान का पीछा किया तो रात्री का फायदा उठाकर मुलजिम राजेन्द्र गहलोत व अनिल यादव फरार होने में सफल हो गये व मुलजिम मुकेश यादव

को मय स्कार्पियो कार के डिटेन कर बारां लेकर आये। जहां मुलजिम मुकेश यादव पुत्र हजारीलाल यादव उम्र 31 साल निवासी बरड़िया बालाजी बस्ती बारां को प्रकरण में गिरफ्तार कर स्कार्पियो कार को जब्त किया गया है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से गहनता से अनुसंधान जारी है शेष आरोपीगण की तलाश जारी है। हत्याकाण्ड के मामले में पूर्व में 21 अप्रैल को मुलजिम राकेश कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार व तीन बालकों निरुद्ध किया गया था जिनसे अनुसंधान किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक वैन्यू कार व एक बुलट मोटरसाईकिल व एक अन्य मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त अलाय जरब खून आलूदा चाकू बरामद किया जाकर मुलजिम व बालको को न्यायिक अभिरक्षा व सम्प्रेषण गृह बारां में भिजवाया गया है।

पुलिस टीमः-
पुलिस टीम में भजनलाल आरपीएस (प्रोबे0) थानाधिकारी, सुरेन्द्र सिंह उ0नि0, जगदीश चन्द्र शर्मा स0उ0नि0 साईबर सैल प्रभारी बारां (विशेष भूमिका), परशुराम स0उ0नि0, हरीश भाटी स0उ0नि0, आकाश शिन्दे स0उ0नि0, शाहउद्दीन स0उ0नि0, मनीष शर्मा हैड कानि0 व कृष्णमुरारी कानि0 जिला विशेष टीम बारां शामिल थे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS