[aioseo_breadcrumbs]

व्यापारी का अपहृरण कर फिरौती लेने के 3 आरोपी और गिरफ्तार

अब तक 6 आरोपी किए गिरफ्तार
एक करोड़ की मांगी थी फिरौती
14 लाख लेने के बाद छोडा, बाइक भी छीनी
बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी का अपहरण कर फिरौती लेने के बहुचर्चित मामले में मंगलवार को 3 आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 25 अप्रैल को फरियादी सतीश गौड़ निवासी कृष्णा नगर बारां ने थाना कोतवाली बारां पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया गया था कि 24 अप्रैल को वह सुबह 9-10 बजे कब्रिस्तान की दरगाह पर अगरबत्ती लगाने के लिए गया था। वहां पूर्व से चार व्यक्ति खड़े हुए थे। जिनमें से दो व्यक्तियों ने फरियादी को पकड़कर उसकी कनपटी में पिस्टलें लगा दी। इसके बाद उसे ईरटिका गाड़ी में बैठाकर तैलफैक्ट्री की तरफ खेत पर बनी टापरी में ले गये। उस जगह इनके अन्य दो साथी भी आ गये। ईरटिका गाड़ी को चलाकर शाहरूख मिर्जा व एक अन्य राहिल शेख लाया था। बाकी लोगों को फरियादी नहीं जानता है। आरोपियों ने फरियादी के कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया तथा जान से मारने के लिए पिस्टल सीने पर तानकर फिरौती के एक करोड़ रुपये मांगे। उसके बाद आरोपी उसे खेत की टापरी से तैल फैक्ट्री में एक मकान में ले गये। जहां उसे डराया धमकाया तथा फिरौती के एक करोड़ रुपये मांगते रहे। डरा धमकाकर उससे 14 लाख रुपये फिरौती के लिये और मेरी मोटरसाईकिल छीन ली। शाम 5.30-6 बजे रुपये लेने के बाद उसे छोडा तथा पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने डर के मारे घटना के दिन पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने व्यापारी का अपहरण कर फिरौती लेने एवं व्यापारी के साथ लूट करने की धाराओं में थाना कोतवाली बारां पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

टीम का गठनः-
एसपी अंदासु ने बताया कि प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए फिरौती की वारदात का खुलासा कर आरोपियों की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व हरिराम सोनी आरपीएस वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में भजनलाल थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां की टीम, जिला विशेष टीम, साईबर टीम सहित 4 टीमांे का गठन किया गया। जिन्होंने कड़ी मेहनत कर 48 घण्टों में प्रकरण के आरोपी मोईन खान उर्फ मोनू पुत्र अनवर हुसैन मुसलमान उम्र 22 साल निवासी भाईजान वकील के मकान के पीछे तालाबपाड़ा बारां, साजिद उर्फ राईडर पुत्र आबिद हुसैन मुसलमान उम्र 20 साल निवासी ओढपुरा बस्ती व सुमित नागर पुत्र भूपेन्द्र धाकड़ उम्र 20 साल निवासी दण्डोतिया की बाड़ी तैल फैक्ट्री को 26 अपै्रल को ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्हंे शिनाख्तगी की कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई। जिसके बाद मंगलवार को 3 और आरोपियों रेहान उर्फ इशु पुत्र अहसान मोहम्मद मुसमान उम्र 21 बर्ष निवासी भाईजान वकील के मकाने के पीछे तलाब पाडा (बापर्दा), शाहरूख उर्फ जावेद पुत्र जाहिद हुसैन मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ओढपुरा बस्ती व राहिल मोहम्मद पुत्र रफीक मुसलमान उम्र 21 साल निवासी भाईजान वकील के मकान के पीछे तलाब पाडा बारां को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा फरियादी सतीश गौड़ से फिरौती के लिये गये रुपयों की बरामदगी हेतु मुलजिमान से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये थे टीमों में शामिल-
पुलिस टीम में भजनलाल आरपीएस (प्रोबे.) थानाधिकारी थाना कोतवाली, मोहम्मद रफीक उ0नि0 थानाधिकारी थाना कोतवाली, राजेश उ0नि0 प्रभारी जिला विशेष टीम, जगदीश प्रसाद स0उ0नि0 साईबर सैल प्रभारी, परशुराम स0उ0नि0 थाना कोतवाली, हरिश भाटी स0उ0नि0 थाना कोतवाली, आकाश शिन्दे स0उ0नि0, शाहउद्दीन स0उ0नि0 व मनीष कुमार हैड कानि० जिला विशेष टीम बारां शामिल थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने मनीष गौतम उर्फ बीट्टू हत्याकाण्ड में 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक

Live Cricket