[aioseo_breadcrumbs]

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध अब बारां पुलिस की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राईक

आपरेशन वज्र प्रहार
 मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी व सहयोगियों की काली कमाई से अर्जित लाखों की अवैध सम्पत्ति स्थाई फ्रीज
 नशा माफियों पर बारां पुलिस की एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत आर्थिक सर्जिकल स्ट्राईक
 अब ड्रग माफिया नही कर सकेगें काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण
 फ्रीज किये गए चल-अचल संम्पती जमीन/मकान, कार, मोटरसाईकिल व स्कूटी की अनुुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 10 लाख रूपये

बारां। शहर सहित जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ’जीरो टाॅलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बारां पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के समूल नाश की परिकल्पना के साथ आरंभ किये गये आपरेशन वज्र प्रहार के माध्यम से अवैध मादक की तस्करी से अर्जित सम्पत्तियों के विरूद्ध ऐतिहासिक कार्यवाही की है। इसके तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की लाखों रूपए की अवैध संपत्ति को स्थाई फ्रीज कर दिया है। साथ ही नशा माफिया के खिलाफ आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अदांसु ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करों/नशा माफिआयों की जडों पर गहरा वार किये जाने की सफल क्रियान्विति के उपरान्त बारां पुलिस द्वारा नशा तस्करों को जड से समाप्त करने के उद्धेश्य को लक्ष्यित कर सतत रूप से कठोर प्रहार करने हेतु एक विशेष अभियान ’आॅपरेशन वज्र प्रहार’ प्रारंभ किया गया। इस अभियान मे मादक पदार्थ तस्कारों की गिरफ्तारियों के साथ-साथ ऐसे अपराधों से अर्जित की गई उस ’काली कमाई’ को भी नष्ट किये जाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसके दम पर नशा तस्कर समाज मे आमजन पर अपना रसूख जमाते थे।

अभियान की पृष्ठभूमि और रणनीतिः-
एसपी अंदासु ने बताया कि जिले में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल-अचल सम्पत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एमओबी शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेश तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बधित थानाधिकारी पुलिस थाना छबडा से साझा कि गई। जिनके द्वारा समस्त गोपनीय आसूचनाओं के आधार पर अपराधी विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी की इन अवैध आर्थिक सम्पत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु अग्रिम आर्थिक अनुसंधान एवं फ्रीजिंग कार्यवाही सम्पादित की गई।

टीम की गठितः-
इस ’आपरेशन वज्र प्रहार’ को सफल बनाने हेतु गठित की गई टीम के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे कार्य करते हुए थानाधिकारी पुलिस थाना छबडा का सहयोग कर जांच प्रक्रिया के दौरान चरणबद्ध रूप से कार्यवाही सम्पादित करवायी गई।

जांच प्रक्रिया का आरंभः-
जांॅंच प्रक्रिया के दौरान थानाधिकारी पुलिस थाना छबडा द्वारा सर्वप्रथम अपने थाने क्षैत्र मे निवासरत मादक पदार्थों की तस्करी के अपराधों मे संलिप्त अपराधियों के रिकाॅर्ड व अर्जित सम्पत्ति का चिन्हीकरण किया गया तो एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ की परिधी मे विशाल सासीं व उसके पिता बलवीर उर्फ बल्लू सासीं अपने क्रिमीनल रिकाॅर्ड एवं अर्जित करोडों की सम्पत्ति का चिन्हीकरण किया गया गोपनीय जांच व आर्थिक अनुसंधान से इन व्यक्तियों का अपराध धारा 68 एफ की परिधि मे आने से मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी के साथ -साथ उनके सअभियुक्तो/सहयोगियों के नाम पर मादक पदार्थ तस्करी से प्राप्त आय से क्रय की गई सम्पत्तियों का चिन्हीकरण किया गया।

आर्थिक अनुसंधानः-
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि आरोपी व आरोपी के परिजनों के विरूद्ध कुल 07 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज है, जिनमे एक प्रकरण वाणिज्यिक मात्रा का है। इन मुकदमोें से अभियुक्तों ने करोडों की काली कमाई अर्जित कर चल-अचल सम्पत्ति मे निवेश किया। जबकि अनुसंधान से यह तथ्य प्रमाणित हुआ की इन वैध आय का स्त्रौत नगण्य है। साथ ही आरोपीगणों के बैक स्टेटमेंट का विशलेषण किया तो विगत 01 वर्ष मे लगभग 30 लाख रूपये स्वयं का ट्राजेंक्शन प्रमाणित है। जिस पर थाना छबडा के माध्यम से एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के प्रावधानों के तहत एक परिवाद सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली मे पेश किया। जहा पर विगत 2 महिने में चली न्यायालय की सुनवाई के बाद न्यायालय काम्पीटेंट आॅथोरिटी नई दिल्ली भारत सरकार के आदेश व जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बारां द्वारा जारी पत्र के तहत आरोपीगण विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी के विरूद्ध बारां पुलिस द्वारा पेश परिवाद तथा फ्रीजिंग आदेश को वैध मानते हुए आरोपीगणों की निम्नांकित सम्पत्ति को 68 एफ की परिधि मे आने से फ्रीज योग्य माना। इस आदेश के क्रियान्वन मे सोमवार को जिला कलक्टर जिला बारां के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता नगरपालिका छबडा द्वारा आरोपीगणों की सम्पत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही छबडा पुलिस के सहयोग से सम्पादित की गई।

प्रशासनिक समन्वयः-
इस कार्यवाही के दौरान जिला कलक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई सम्पत्तियों का राजस्व रिकाॅर्ड से मिलान करवाया। सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी, जिला परिवहन अधिकारी द्वारा उनके वर्तमान बाजार मुल्य को आंकलन कर त्वरित मुल्यांकन रिपोर्ट प्रदान की गई।

पृष्ठभूमि, प्रस्ताव एवं स्थाई फ्रीजिंग कार्यवाहीः-
मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी के विरूद्ध पूर्व मे पंजिबद्ध मादक पदार्थ तस्करी के 07 आपराधिक प्रकरणों की कार्यवाही के दौरान उसके कब्जे से 24 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसका अनर्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य 48,61,600 रूपये है। मादक पदार्थ तस्करी के दर्ज प्रकरणों मे 03 मोटरसाईकिलों को भी जब्त किया गया था। जिनकी अनुमानित कीमत 275000 रूपये है। मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी व सहयोगियों की चल-अचल सम्पत्तियों 01 जमीन/मकान, 01 कार, 01 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी को स्थाई रूप से फ्रीज किया गया है। जिनकी अनुुमानित कीमत करीब 01 करोड़ रूपये है।

पुलिस कार्यवाही का प्रभावः-
थानाधिकारी पुलिस थाना छबडा ने एनडीपीएस एक्ट (छक्चै ।बजण्) की धारा 68 एफ के प्रावधानों के तहत इन सम्पत्तियों को फ्रीज  करवाने की कार्यवाही की गई। जिसे सक्षम प्राधिकारी  द्वारा विधिक रूप से अनुमोदित किया जा चुका है। अब यह मादक पदार्थ तस्कर विशाल सासीं व उसका पिता बलवीर उर्फ बल्लू सांसी एवं इसके सहयोगी अवैध आय से अर्जित अपनी ही सम्पत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे, जिससे समाज में यह संदेश स्पष्ट रूप से जायेगा की यदि मादक पदार्थ तस्करी से अनुचित रूप से सम्पत्तियों अर्जित कर भी ली जाये तो ऐसी सम्पत्तियां स्थाई नही रहती और विधिक कार्यवाही के अधीन बनी रहती है।

बारां पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेशः-
यह उल्लेखनीय कार्यवाही मन पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु द्वारा आॅपरेशन वज्र प्रहार के सफलता पूर्वक समापन पर प्रसारित संदेश यह है की ’’हम ना केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करेगें बल्कि उनके व उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य मे भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही करवायेगे’’ की पुनः पुष्टि कर जिला पुलिस की दृढ भावना को साकार रूप प्रधान करती है, और मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अवैध आय से अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों के विरूद्ध भविष्य मे इसी प्रकार कार्यवाही जारी रखने के संकल्प को दोहराती है।

कार्यवाही में रही इनकी विशेष भूमिकाः-
इस कार्यवाही में राजेश कुमार खटाना सीआई छबडा, विनोद कुमार एसआई, विमलेश मेहता एएसआई, रणवीर सिह कानिस्टेबल (उत्कृष्ट भूमिका), गोविन्द सिंह, ओमप्रकाश व सर्वेश कानिस्टेबल की विशेष भूमिका रही।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS