बारां में व्यापारी अपहरण कांड
बारां। शहर में हाल ही में हुए व्यापारी अपहरण एवं फिरौती प्रकरण को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष योगेश बाटा ने पीड़ित व्यापारी सतीश गौड़ के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने पीड़ित व्यापारी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे और पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



