[aioseo_breadcrumbs]

भगवान परशुराम का जीवन चरित्र अनुकरणीयः मनोज जैन

मंगलम विहार सांस्कृतिक उत्सव समिति ने की विचार गोष्ठी
बारां। मंगलम विहार सांस्कृतिक उत्सव समिति की ओर से भगवान परशुराम जयंती सप्ताह अंतर्गत कोटा रोड स्थित विहार में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूवक मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे व्याख्याता मनोज जैन ने कहा कि महापुरुषों के जन्मदिन व जयंतीयां मनाने से हमें उनके जीवन चरित्र का पता लगता है। आमजन महापुरुषों के जीवन में उनके द्वारा किये गये अनुकरणीय कार्यों व आदर्शो को ग्रहण करता है और जीवन सफल बनाता है। यही जन्म जयंतियां मनाने की सार्थकता है। हम व हमारा समाज महापुरुषों द्वारा किये गए कार्यों से परिचित हो। हमारी संताने परिचित हों और हम सब श्रेष्ठ समाज का निर्माण कर मानवता की रक्षा कर सकें।

समिति संयोजक सुरेन्द्र शर्मा खेड़ली ने बताया कि गोष्ठी का संचालन धीरज तिवारी ने किया। इससे पूर्व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण मनोज जैन एवं सुरेन्द्र शर्मा खेड़ली ने किया। दीप प्रज्ज्वलन नरेंद्र शर्मा रीडर एवं आशीष गौतम कानूनगो ने किया।
भगवान परशुराम के जीवन वृत व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सुरेन्द्र पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनके पिता भृगु वंशी ऋषि जमद्गनी थे। माता का नाम रेणुका था। भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था। ये शिव के परम भक्त तथा शस्त्र व शास्त्र के परम ज्ञाता रहे हैं। भगवान परशुराम ने अत्याचारी जन विरोधी नीतियों वाले शासकों के विरुद्ध युद्ध कर नैसर्गिक न्याय व धर्म की स्थापना की थी। मान्यताओं के अनुसार अमरता के आठ चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम आज भी पृथ्वी पर निवास करते हैं।

एडवोकेट ओम प्रकाश साहू ने कि हमें महापुरुषों को समाज की सीमाओं में नहीं बाँधना चाहिए। महापुरुषों के विचार सर्व समाज व मानवता के लिए हितकारी होते हैं। तभी तो वह सर्व समाज द्वारा ग्राहय होते हैं।
गोष्ठी में आदित्य जैन, महेंद्र नागर, राजेंद्र मालव, सुरेन्द्र शर्मा, कमलेश जैन, ऋतुराज सिंह, अंबिका प्रसाद शर्मा, सुनील मेहता, डॉ. पुरुषोत्तम नागर व डॉ. हेमंत पाण्डेय आदि मौजूद थे। भमवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket