[aioseo_breadcrumbs]

कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत वार्ड प्रभारियों की बैठक, सांगठनिक मजबूती पर जोर

बारां/अंता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी, बारां की सक्रियता अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगी है। नवनियुक्त वार्ड प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते हुए वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद की शुरुआत कर दी है।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 17 एवं 19 के प्रभारी शाहिद इकबाल भाटी तथा वार्ड संख्या 10 एवं 11 के प्रभारी पार्षद जाकिर मोहम्मद ने अपने-अपने वार्डों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व और मार्गदर्शन से अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
बैठकों के दौरान वार्ड प्रभारी शाहिद इकबाल भाटी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ कार्यकारिणी के गठन और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की तो वही प्रभारी पार्षद जाकिर खान ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही संगठन की असली ताकत है और इसी के आधार पर कांग्रेस को और सशक्त बनाया जा सकता है।
बैठकों में स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। वार्डवासियों ने प्रभारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शेरू खान, पूर्व पार्षद अजय मेहता, कार्तिक खंडेलवाल,अशफाक मोहम्मद,शेख आरिफ अनवर, समाजसेवी शाहिद अंसारी,शारिक खान, संतोष गालव,और मुर्तजा अंसारी सहित कई सहयोगी कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket