[aioseo_breadcrumbs]

बारां ब्लॉक के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का समापन

बारां। शहर के भीमगंज वार्ड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा बारां ब्लॉक की दो दिवसीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी कोटा रोड स्थित एक निजी रेस्त्रां में आयोजित की गई। जिसमें प्रथम दिवस मुख्य अतिथि सहायक निदेशक संतोष वर्मा थी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश कुमार गाडोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि रेखा सक्सेना थी।

वार्ताकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिसाडिया के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने इनकम टैक्स और शाला दर्पण पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय वार्ताकार तुलसा स्कूल के प्रधानाचार्य लीलाधर मीणा ने वृक्षारोपण और प्रवेशोत्सव पर विचार सदन में प्रस्तुत किए। स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी स्कूल के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद नागर ने भवन निर्माण से सम्बन्धित जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन फतेहपुर के महात्मा गांधी स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रेश शर्मा ने किया।

खुले सत्र में सभी प्रधानाचार्यों ने विचार व्यक्त किए। द्वितीय दिवस की संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बारां सीताराम गोयल व विशिष्ट अथिति अतिरिक्त जिलाधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बारां हरिमोहन गालव थे। उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी। संगोष्ठी में प्रधानाचार्यों ने 16 सीसी और 17 सीसी रूल्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वार्ताकार पाठेड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य दुष्यन्त सक्सेना ने विद्यालय प्रबंधन में जानकारी दी। प्रधानाचार्य रेखा सक्सेना बोर्ड परीक्षा परिणाम में वृद्धि करने के उपाए साझा किए।

द्वितीय सत्र में लेखाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय बारां के लेखाधिकारी पुरुषोत्तम मेघवाल ने खरीदारी, वित्त और बजट संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर 3 सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्यों का भी सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार गाडोलिया ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान वॉकपीठ में क्षेत्र के 49 संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। संचालन संदेश कुमार शर्मा व चंद्रेश कुमार शर्मा ने किया।
फोटो 1 बारां।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS