[aioseo_breadcrumbs]

शाहबाद क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में मिलेगी बीएसएनएल मोबाइल की कनेक्टिविटी

बारा। जिले में शाहबाद क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क से वंचित लोगों को अब बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मोबाइल सेवा की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने दो गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है।

जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने मोबाइल सेवा की सुविधा प्रदान करने के लिए बीएसएनएल कोटा के सहायक महाप्रबंधक (मोबाइल) व बारां के उपमंडल अधिकारी (टी) द्वारा ग्राम मंडी सहजना पटवार मण्डल कस्बानोनेरा व ग्राम धुवा पटवार मण्डल मझोला तहसील शाहाबाद में बीएसएनएल 4जी टॉवर की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की थी। जिस पर उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार, शाहाबाद की अनुशंसा मिलने के साथ ही क्रमशः ग्राम मंडी सहजना पटवार मण्डल कस्बानोनेरा की आराजी खसरा नंबर 228 रकबा 47.06 बीघा किस्म बंजड-2 में से 2000 वर्ग फीट एवं ग्राम धुवा पटवार मण्डल मझोला की आराजी खसरा नंबर 18 रकबा 18.13 बीघा किस्म गैर मुमकिन भूमि में से 2 बिस्वा भूमि भारत संचार निगम लिमिटेड को मोबाइल टॉवर की स्थापना के लिए निशुल्क आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket