बारां। जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे मिनी सचिवालय सभागार में बजट घोषणा 2024-25, 2025-26 व 2026-27 के कार्यों की समीक्षा व फ्लैगशिप योजना की प्रगति एवं नगर परिषद क्षेत्र में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त भुवनेश मीणा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान की पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति देंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




