[aioseo_breadcrumbs]

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस

बारां। पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि दो दिन तक चले इस समारोह में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सेरेमोनियल परेड, सेवा चिन्ह वितरण, सांस्कृतिक संध्या, वृक्षारोपण व रक्तदान इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों का रिजर्व पुलिस लाईन बारां में आयोजन किया गया।

गुरूवार को पुलिस लाईन बारां में पुलिस दिवस पर सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह, अतिउत्तम सेवा चिन्ह, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह व पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाईन में वृक्षारोपण व जवानो द्वारा रक्तदान किया गया।

एसपी अंदासु ने बताया कि पहले दिन 5 किलोमीटर दौड़ खेल संकुल में, जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन टाउन हॉल बारां में किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी अन्ता व बारां, थानाधिकारी कोतवाली बारां, थानाधिकारी सदर बारां एवं जिला मुख्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों व कार्मिकों ने भाग लिया। इनके अतिरिक्त स्कूलों के बच्चों द्वारा भी इस कार्यक्रम में भाग लिया गया। अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को जिला एवं सेशन न्यायाधीश बारां व मन पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रनर्स क्लब बारां द्वारा भी सांत्वना पुरूस्कार दिए गए।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS