बारां। रुडसेट संस्थान में केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा ने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि (सीएसआर) फण्ड द्वारा विभिन्न स्तर पर खेले हुए 65 खिलाड़ियों को टूल किट देकर सम्मानित किया।
रुडसेट संस्थान निदेशक देवेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल, विशिष्ट अतिथि केनरा बैंक कोटा क्षेत्रीय प्रमुख संदीप कृष्णिया, केनरा बैंक कोटा मण्डल प्रबंधक दीपक पुरवानी, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक घनश्याम मीणा, जिला अग्रणी प्रबंधक राहुल रैकवार, जिला परियोजना प्रबंधक राजीव तोमर, जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, प्रबंधक केनरा बैक धीरेन्द्र कुमार नागर उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर जनागल ने कहा कि केनरा बैंक द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत खिलाड़ियांे का हौंसला बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के किट प्रदान कर कराटे, फुटबॉल, हॉकी, कबड्ड़ी आदि की खेल प्रतिभाओं का सम्मान करना सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णिया व मण्डल प्रबंधक केनरा बैंक कोटा पुरवानी ने केनरा बैंक की योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को बताया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते


