बारां/कोटा। आगामी बार काउंसिल राजस्थान के चुनाव को लेकर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के लिए उम्मीदवार एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा ने संभागीय दौरे के तहत कोटा में मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान बारां से भी उनके साथ समर्थक अधिवक्ता साथ रहे।
मीडिया प्रभारी एडवोकेट ऐश टेहल्यानी ने बताया कि 22 अप्रेल को होने वाले बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में डॉ. आहूजा को बैलेट नंबर 94 आवंटित हुआ है। दौरे के पहले दिन उन्होंने कोटा अदालत परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क किया और मत एवं समर्थन देने की अपील की। इसके बाद बारां, अंता, झालावाड़ व बूंदी के अधिवक्ताओं से संपर्क करेंगे।
दौरे में उनके साथ एडवोकेट नरेश शर्मा, एडवोकेट ऐश टेहल्यानी, एडवोकेट भगवान दाधीच, एडवोकेट दशरथ दाधीच, मोहन मनमानी, झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष बसंत बलेचा, युवा नेता गुलशन मनवानी, एडवोकेट अभिनव जोशी, एडवोकेट संजय नामा, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, एडवोकेट गौरव रावतानी, अमन रंजन, एडवोकेट राघव गालव, एडवोकेट दिवाकर दिपांशू तंवर, एडवोकेट सक्षम शर्मा, एडवाकेट सिद्धी सोनी, एडवोकेट पूजा, एडवोकेट इशिका थदानी, एडवोकेट उदित गुप्ता, एडवोकेट चेरिस जैन, पत्रकार मयंक सोलंकी, डॉ. दिनेश टेहल्यानी, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. संजय माथुर आदि थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




