[aioseo_breadcrumbs]

आदान विक्रेताओं से डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

बारां। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विस्तार सेवाओं में डिप्लोमा कोर्स का संचालन मैनेज हैदराबाद के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा कार्यालय में संचालित किया जाएगा।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) आनन्दी लाल मीणा ने बताया कि यह कोर्स एक वर्ष (48 सप्ताह) की अवधि का रहेगा। कोर्स में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 40 आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कोर्स में जिले के उन कृषि आदान विक्रेताओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी जिनके पास वर्तमान में कृषि आदान के लाइसेंस हैं, तथा उर्वरक व कीटनाशी अनुज्ञा पत्र में निर्धारित योग्यता अभी तक प्राप्त नहीं की है। इसके साथ ही नवीन अनुज्ञा पत्र चाहने वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते है।

आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने की अंकतालिका की छायाप्रति, आवेदक कृषि आदान लाइसेंस धारी है तो वैध लाइसेंस की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज के नवीनतम दो फोटोग्राफ, नवीन आवेदक के लिए कोर्स फीस 28000 रुपए का डीडी एवं आवेदक लाइसेंस धारक है तो 14000 रूपए का डीडी निदेशक राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा -जयपुर के नाम का बनवाकर संलग्न करने होंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS