[aioseo_breadcrumbs]

समर्थन मूल्य पर हो किसानों के गेंहू की पर्याप्त खरीद

भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश यादव व पूर्व प्रधान अजीत सिंह माथनी ने सांसद से भेंटकर की मांग
बारां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव व पूर्व प्रधान अजीत सिंह माथनी ने सोमवार को बारां जिले के दौरे पर आए सांसद दुष्यंत सिंह से भेंट कर समर्थन मूल्य पर किसानों के गेंहू की पर्याप्त खरीद की मांग की है।

यादव ने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह ने मौके पर ही कार्यवाहक जिला कलेक्टर को अधिकतम व सुविधाजनक खरीद के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे सभी खरीद केंद्र शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण क्षमता से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद करें। समर्थन मूल्य पर अधिकतम व सुविधाजनक गेंहू की खरीद की जाए।

वरिष्ठ नेता दिनेश यादव ने बताया कि जिले में 27 खरीद केंद्र स्वीकृत है। उनमें से भी केवल 13 केंद्रों पर खरीद चालू है। आश्चर्य की बात है कि अधिकारी जानबूझ कर खरीद कम कर रहे हैं। गत वर्ष एक केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 100 ट्राली गेंहू की खरीद होती थी। अभी 10-15 ट्राली खरीद हो रही है। किसान मजबूरन मंडी में गेंहू बेच रहा है। गत शनिवार को मंडी में लगभग 1 लाख कट्टे गेंहू की बम्पर आवक हुई थी। जिससे किसान को 500 रूपए प्रति क्विंटल का नुक़सान झेलना पड़ रहा है। दोनों नेताओं ने सांसद को अवगत कराया कि जानबूझ कर किसानों को मेसेज नहीं किए जा रहे हैं। इससे सरकार की छवि पर आघात पहुंच रहा है। वहीं उत्तम क्वालिटी के गेंहू भी रिजेक्ट किये जा रहे हैं।

जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार, दिनेश यादव, अजीत सिंह, चंद्र प्रकाश विजय, जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, सुनील गालव, राजेन्द्र नागर, हरगोविंद जैन, रामस्वरूप यादव, सारिका सिंह, रामू खंडेलवाल, प्रेमशंकर गालव, जयेश गालव व अमित चौपड़ा ने समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद के लिए त्वरित कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने के लिए सांसद दुष्यंत सिंह का आभार व्यक्त किया,

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS