बारां। जिले में कृषि उपज की समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित खरीद को लेकर कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

अपने कक्ष में बैठक लेते हुए जनागल ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले गेहूं की अधिक पैदावार हुई है। सरकारी लक्ष्य के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज की खरीद की जाए। किसानों को खरीद केन्द्रों पर उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी खरीद केंद्रों पर खरीद किए गए गेहूं का त्वरितता के साथ उठाव व परिवहन किया जाए। इसके लिए ट्रक ऑपरेटरों के साथ सम्पर्क बनाए रखते हुए प्रतिदिन माल का गोदामों तक परिवहन सुनिश्चित हो। साथ ही सभी खरीद केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना भी उपलब्ध रहे। बैठक में जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह, कृषि विभाग, राजफेड, नेफेड, कृषि मंडी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




