बारां। शहर के अस्पताल रोड स्थित मां अम्बिका सीनियर सैकंडरी स्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं बोर्ड कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट परिणाम आने पर वि़द्यालय में खुशी का माहोल रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को निदेशक एचएम गोयल ने शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक गोयल ने बताया कि 2 अप्रेल को सुबह 10 बजे विद्यालय में समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10वीं व 12वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परिणाम शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत का प्रतिफल है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




