बारां। शहर के तेलफेक्ट्री क्षेत्र में झालावाड़ रोड स्थित सुबोध सीनियर सैकंडरी स्कूल में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान व कला वर्ग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर खुशी व्यक्त की गई। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का शाला परिवार की ओर से मुंह मीठा कराया एवं माल्यार्पण किया गया।

संस्थाप्रधान रविन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि निदेशक प्रहलाद कुमार मीणा ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि लखन मेघवाल ने 89.20, प्रगति नागर ने 85.80, सागर मीणा 84, योगिता बैरवा 78.80, काजल 76.20, सुधा नागर 75.84 व कोमल कुमारी ने 75.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




