बारां। अस्पताल रोड स्थित मां अम्बिका सीनियर सैकंडरी स्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित किया गया 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। जिससे शाला परिवार में जश्न का माहोल रहा।
निदेशक एचएम गोयल ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोयल ने बताया कि स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत से ही यह उत्कृष्ट परिणाम आया है। प्रथम श्रेणी प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं का 12वीं बोर्ड के घोषित होने वाले परिणाम के साथ स्वागत किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




